• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राजकुमारी उर्फ रज्जो ने सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश, रोज़ेदारों में बांटा जर्दा

ByTen News One Desk

Feb 22, 2026
44 Views

राजकुमारी उर्फ रज्जो ने सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश, रोज़ेदारों में बांटा जर्दा


टेन न्यूज़ !! २२ फरवरी २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
नगर के मोहल्ला बंगशान निवासी राजकुमारी उर्फ रज्जो पुत्री करण ने अपनी मन्नत पूरी होने पर रमज़ान के पवित्र माह में रोज़ेदारों के लिए जर्दा बनवाकर वितरित कराया। बताया जाता है कि पिछले रमज़ान में उन्होंने मनोकामना की थी कि यदि उनका कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा तो वह अगले रमज़ान में जर्दे का एक बड़ा भगोना बनवाकर रोज़ेदारों में बांटेंगी।

मनोकामना पूर्ण होने पर राजकुमारी ने अपने वचन को निभाते हुए उत्तम गुणवत्ता का जर्दा तैयार कराया, जिसे क्षेत्र में रोज़ा रख रहे लोगों के बीच वितरित किया गया। जर्दा वितरण के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर राजकुमारी ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा, “हिंदू-मुस्लिम सब एक हैं, हम सब इंसान हैं। इस जर्दे पर कहीं नहीं लिखा कि इसे कौन खाएगा। हमें एक-दूसरे का सम्मान करते हुए मिलजुलकर रहना चाहिए।”
उनके इस संदेश की क्षेत्रवासियों ने सराहना की और इसे आपसी सद्भाव की मिसाल बताया।

कार्यक्रम में डॉक्टर मोनू अंसारी (बीरमपुर), आसिफ शाह, इस्लामुद्दीन अंसारी, अनवर, फैजल, चांद बाबू, सलमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे और उन्होंने व्यवस्था में सहयोग किया।

रमज़ान के पावन अवसर पर इस तरह की पहल से क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का सकारात्मक संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!