• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

ByTen News One Desk

Feb 22, 2026
49 Views

कटरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम


टेन न्यूज़ !! २२ फरवरी २०२६ !! डीपी सिंह@ पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर।

रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम का आयोजन नगर के सिंह ढाबा पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देश की उपलब्धियों, जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भूमिका पर दिए गए संदेशों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना। उपस्थित नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे देशवासियों से संवाद करते हैं और समाज के सकारात्मक प्रयासों को मंच प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने आपस में चर्चा कर सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता पूर्व चैयरमैन, रजत शर्मा मंडल अध्यक्ष, रोहित राठौर, निशा गंगवार, जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासी, संजीव कुमार सिंह, नदीम अली, राजकुमार देवल, अजय कुमार, सोमवीर कुशवाह  सहित  स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!