कूड़ा नहीं, धन है संसाधन: प्रसाद विद्या मंदिर में ,कूड़ा धन, कार्यशाला का सफल आयोजन

टेन न्यूज़ !! २४ फरवरी २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर,
नगर पंचायत कटरा एवं ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव के संयुक्त तत्वाधान में प्रसाद विद्या मंदिर स्कूल में “कूड़ा धन, विषय पर एक प्रभावी एवं जागरूकता बढ़ाने वाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना और कचरे को संसाधन में बदलने की उपयोगी जानकारी देना रहा।
कार्यशाला की शुरुआत घरों में उत्पन्न होने वाले कचरे की वास्तविक स्थिति और उसके मिश्रण से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग न करने से पर्यावरण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसके बाद विद्यार्थियों को कचरे का सही तरीके से पृथक्करण (सेग्रीगेशन) करने तथा जैविक और अजैविक कचरे को पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के माध्यम से संसाधन में बदलने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी साक्षी सिंह सिरारी द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और घर-घर में कचरा अलग करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर आईईसी टीम ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव के सुपरवाइजर आकाश द्विवेदी, नेहा सक्सैना, मयंक शर्मा एवं नितिन गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर कार्यशाला को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने “कूड़ा अलग करें, शहर स्वच्छ बनाएं” का संदेश देते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। यह कार्यशाला निश्चित रूप से नगर में स्वच्छता अभियान को नई दिशा देने का कार्य






