• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, पैदल गश्त और रात्रि चेकिंग अभियान तेज

ByTen News One Desk

Feb 24, 2026
34 Views

होली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, पैदल गश्त और रात्रि चेकिंग अभियान तेज


टेन न्यूज़ !! २४ फरवरी २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@ शाहजहाँपुर
आगामी होली पर्व के मद्देनज़र शाहजहाँपुर जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

23 फरवरी को पुलिस अधीक्षक ने बड़े लाट साहब/छोटे लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत नगर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, मुख्य चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, थाना कोतवाली, थाना सदर बाजार एवं महिला थाना पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों को जुलूस के दौरान प्रभावी भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

वहीं 24 फरवरी की रात्रि में नगर सर्किल क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। केरुगंज, पुत्तुलात, हरदोई मोड़, बरेली मोड़ सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए कि रात्रि गश्त और अधिक प्रभावी बनाई जाए, अवैध शराब, अवैध शस्त्र एवं नशे के पदार्थों की तस्करी पर विशेष अभियान चलाया जाए। सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक या भड़काऊ सामग्री पर भी सतत निगरानी रखने को कहा गया है।

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!