औरैया में हेलीकॉप्टर से पुत्रवधू का हुआ आगमन लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ किया स्वागत
टेन न्यूज़ ii 26 फरवरी 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो,
औरैया
जनपद के कस्बा अजीतमल स्थित सिंह वाहिनी महाविद्यालय के प्रांगण में हेलीकॉप्टर द्वारा पुत्रवधू के आगमन पर रिश्तेदारों व परिजनों द्वारा पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया,
अजीतमल क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी सत्येंद्र उर्फ छुन्ना राजपूत के पुत्र निर्वेश राजपूत की शादी महोबा जनपद के ग्राम चरखारी में 24 फरवरी 2026 को निजी वाहनों से बारात लेकर पहुंचे, 25 फरवरी 2026 दिन बुधवार को लगभग 3:00 निर्वेश राजपूत जब अपनी नई नवेली दुल्हन आकांक्षा राजपूत को महोबा जनपद के ग्राम चरखारी से लेकर अजीतमल स्थित अपने सिंघवाहिनी महाविद्यालय में हेलीकॉप्टर से पहुंचे तो बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा,
सत्येंद्र राजपूत ने बताया कि यदि सफलता पानी है तो सच्चाई ईमानदारी और वफादारी से कार्य करे तो हर व्यक्ति अपनी मंजिल पा सकता है तथा अपने सपनों को साकार कर सकता है, ll
*औरैया से ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल की खास रिपोर्ट*






