• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घर से निकालकर मारपीट का आरोप, चार महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

ByTen News One Desk

Feb 26, 2026
40 Views

घर से निकालकर मारपीट का आरोप, चार महिलाओं पर मुकदमा दर्ज


टेन न्यूज़ ii 26 फरवरी 2026 ii पप्पू अंसारी,मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।
थाना क्षेत्र के ग्राम भौना निवासी उर्मिला देवी पत्नी नंदराम वर्मा ने गांव की ही चार महिलाओं पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थिनी उर्मिला देवी के अनुसार 12 फरवरी 2026 को गांव की सलौनी पत्नी हरनाथ वर्मा, जशोदा पत्नी रमेश, गीता पत्नी मोरपाल वर्मा तथा काजल पत्नी सुरेंद्र वर्मा ने उन्हें और उनकी पुत्री अश्वनी को घर से बाहर निकालकर सड़क पर मारपीट की।

उर्मिला देवी का आरोप है कि उक्त महिलाएं गांव में दबंगई करती हैं और अक्सर जान से मारने की धमकी देती रहती हैं। घटना में उन्हें और उनकी बेटी को चोटें आई हैं।

पीड़िता ने थाना कटरा में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!