• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में विकसित भारत युवा संसद में राज्यमंत्री असीम अरुण का युवाओं से आह्वान

ByTen News One Desk

Feb 27, 2026
41 Views

कन्नौज में विकसित भारत युवा संसद में राज्यमंत्री असीम अरुण का युवाओं से आह्वान


‘नई शिक्षा नीति अपनाएं, वॉलंटियर सेवा से जुड़कर बनें विकसित भारत की ताकत’


टेन न्यूज़ !! २७ फरवरी २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कन्नौज स्थित पी.एस.एम. डिग्री कॉलेज में गुरुवार को विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने किया। युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है

कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री असीम अरुण ने कहा कि लोकतंत्र वह व्यवस्था है जिसमें जनता अपने प्रतिनिधियों का चयन करती है और वे संविधान व कानून के दायरे में रहकर कार्य करते हैं। आज देश में हर निर्णय संविधान के अनुसार लिया जाता है और सभी नागरिक कानून की नजर में समान हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुंडागर्दी, अवैध कब्जा और मारपीट जैसी घटनाएं लोकतंत्र के खिलाफ हैं। कानून तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण’ का आह्वान
उन्होंने नई शिक्षा नीति पर जोर देते हुए युवाओं से समाज सेवा और वॉलंटियर कार्यों में आगे आने की अपील की, जिससे विकसित भारत बना सकें। वहीं आधुनिक तकनीक से पुनर्जीवित तीन तालाब छात्रों के लिए सीख हैं। उन्होंने युवाओं से ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष श्री वीर सिंह भदौरिया ने भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र, संविधान और विकसित भारत पर अपने विचार रखे
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!