• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज ब्राह्मण समाज संगठन ने थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठे

ByTen News One Desk

Feb 27, 2026
69 Views

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज ब्राह्मण समाज संगठन ने थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठे


इटावा जनपद के थाना बकेवर क्षेत्र में डेढ़ महा पूर्व हुई घटना का मामला


टेन न्यूज़ !! २७ फरवरी २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो, औरैया
इटावा जनपद के थाना बकेवर क्षेत्र के एक गांव में जानलेवा हमले के मामले में डेढ़ माह तक आरोपियों की गिरफ्तारी व कार्रवाई न होने से नाराज ब्राह्मण संगठन के सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को बकेवर थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

सैकड़ों प्रदर्शनकारियो को देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, थाना प्रभारी विपिन मलिक ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए थाने से अलग शांति वार्ता की मामला थाना क्षेत्र के ग्राम गोपियापुर निवासी चंद्र मोहन पांडेय के साथ प्लाट से रास्ता देने को लेकर बीते माह गाँव कुछ लोगों द्वारा जनलेवा हमला कर दिया था जिसमें चन्द्र मोहन पांडेय गम्भीररूप से घायल हो गए थे। पीड़ित के प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ने 6 नामजद सहित कुछ अज्ञात के विरुद्ध जनलेवा हमले के तहत मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ब्राह्मण समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ गुरुवार दोपहर को थाना का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए और नारे बाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

क्षेत्राधिकारी रामदवन ने राजमाता गेस्टहाउस में बैठकर शांति वार्ता कर शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है ll संवाददाता रामजी पोरवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!