क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना जहानाबाद क्षेत्र में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

होलिका दहन स्थलों को चैक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
टेन न्यूज़ !! ०१ मार्च २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत
पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना जहानाबाद क्षेत्र में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एवं होलिका दहन स्थलों को चैक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में आगामी होली पर्व पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधाकारी सदर सुश्री नताशा गोयल द्वारा थाना जहानाबाद पुलिस बल के साथ थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा होलिका दहन वाले स्थानों को चैक कर प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कस्बा जहानाबाद में स्थानिय व्यक्तियों से वार्ता कर होली पर्व को भाई चारे के साथ मनाने का अनुरोध किया गया तथा ड्यूटीरत कर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। पीलीभीत जिला ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना






