अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसीं दो रोडवेज बसें, 29 यात्री घायल

By Ten News One Desk

Published on:

30 Views

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसीं दो रोडवेज बसें, 29 यात्री घायल

टेन न्यूज़ !! ०२ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से दो सरकारी रोडवेज बसें जा घुसीं। हादसे में महिला-पुरुष समेत कुल 29 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

घटना ग्राम धनेली पल्टू के निकट उस समय हुई, जब सड़क किनारे खड़े ट्रक से आगे चल रही रोडवेज बस टकरा गई। उसके पीछे आ रही दूसरी बस भी नियंत्रण खो बैठी और पहली बस में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों और सरकारी एंबुलेंस की मदद से बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। रोडवेज बस चालक आशुतोष बाजपेई ने बताया कि वह बस लेकर आ रहे थे और उनके आगे एक अन्य रोडवेज बस चल रही थी। इसी दौरान हाईवे किनारे खड़े ट्रक में आगे वाली बस टकरा गई, जिससे उनकी बस भी पीछे से उसमें घुस गई।
ये लोग हुए घायल

घायलों में मनौना धाम से लौट रहे तीर्थयात्री मोतीलाल, उनकी पत्नी रिंकी, पुत्र कपिल कुमार (लखीमपुर खीरी), रज्जो देवी व उनके पति भरत लाल (रौनापार, आजमगढ़), मुन्नालाल, धर्मेंद्र राज, तेजराम (कसर खानपुर, सीतापुर), सोनू विश्वकर्मा (आवास विकास, लखनऊ) शामिल हैं।

हरिद्वार से आ रहे यात्रियों में विपिन गुप्ता (बिलसंडी बुजुर्ग, पुवायां), सोनू परसेना, सुशील कुमार, सुनील कुमार, साधु राम (खलीलपुर, निगोही), रामनरेश (कमरखेड़ा, मोहम्मदी), हिमांशी, धर्मेंद्र कुमार (सीतापुर), सत्यदेव, साधुराम, प्रियांशी (बरखेड़ा, मोहम्मदी), संजय कुमार (मोहम्मदी), छोटू (हरिद्वार), हरिओम, कुलदीप कुमार, कमलेश कुमार (हरदोई) घायल हुए हैं।

इसके अलावा पिथौरागढ़ निवासी ओमप्रकाश जोशी, जो लखनऊ दवा लेने जा रहे थे, भी हादसे में जख्मी हो गए। बस स्टाफ में सीतापुर डिपो के चालक आशुतोष बाजपेई, दूसरे चालक अरुण शुक्ला (लखीमपुर खीरी) और परिचालक शिवम अवस्थी (लखीमपुर खीरी) भी घायल बताए गए हैं।

कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment