अटसू सब्जी मंडी में किसानों का धरना प्रदर्शन प्रशासन आश्वासन के बाद किसानों ने 12 दिन बाद किया समाप्त सरकार के आदेशों को पलीता लगाते दिख रहा नगर प्रशासन, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रही है धज्जियां शादी में फेरों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा के बाद हुई विवाह संपन्न तिलहर,पूर्व सभासद सराफा व्यापारी के आवास पर कुछ लोगों ने पथराव करते हुए जमकर हंगामा काटा होली पर्व को लेकर जीआरपी की सघन चेकिंग, स्टेशन पर चला विशेष अभियान
---Advertisement---

त्योहारों के मद्देनजर तिर्वा में पुलिस की पैदल गश्त, शांति-सौहार्द की अपील

By Ten News One Desk

Published on:

11 Views

त्योहारों के मद्देनजर तिर्वा में पुलिस की पैदल गश्त, शांति-सौहार्द की अपील

टेन न्यूज़ !! ०२ मार्च २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह ने उपजिलाधिकारी तिर्वा व थाना प्रभारी तिर्वा के साथ मय पुलिस बल क्षेत्र में पैदल गश्त की।

पुलिस टीम ने थाना तिर्वा क्षेत्रांतर्गत गांधी चौराहा, कलाम चौक तथा श्रीकृष्ण गली सहित अन्य भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई।

गश्त के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।

क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है।

पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है और आमजन ने भी प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment