• Tue. Jun 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

आगामी त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय, एसपी रवि कुमार और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा खुद मैदान में उतरे

ByTen News One Desk

Mar 2, 2026
109 Views

आगामी त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय, एसपी रवि कुमार और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा खुद मैदान में उतरे


टेन न्यूज़ !! ०२ मार्च २०२६ !! रिपोर्ट वसीम खान ब्यूरो, लोकेशन रायबरेली

​रायबरेली। जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में एसपी रवि कुमार और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा खुद मैदान में उतरे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

​शहर में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, सीओ सिटी अरुण नौहार और भारी पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग की गई। पुलिस टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के कहारो के अड्डे सहित विभिन्न मोहल्लों और मुख्य बाजारों जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया।

​इस मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

टेन न्यूज के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!