• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में रोटावेटर से कटकर किसान की दर्दनाक मौत, चालक फरार

ByTen News One Desk

Mar 3, 2026
49 Views

कन्नौज में रोटावेटर से कटकर किसान की दर्दनाक मौत, चालक फरार


टेन न्यूज़ !! ०३ मार्च २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज
कन्नौज जिले के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुर के अमटिया गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान की रोटावेटर से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक अमटिया गांव निवासी किसान अवनीश मक्का की फसल बोने के लिए खेत जुतवाने गया था। खेत की जुताई रोटावेटर से कराई जा रही थी, तभी अचानक वह मशीन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक संदीप मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

“अवनीश खेत की जुताई करा रहे थे, तभी अचानक रोटावेटर में फंस गए। हम लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। चालक घटना के बाद भाग गया।”

बाइट – जयचंद (परिजन/ग्रामीण)
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!