• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा, परंपरा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भव्य होलिका दहन कार्यक्रम

ByTen News One Desk

Mar 3, 2026
24 Views

रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा, परंपरा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भव्य होलिका दहन कार्यक्रम


टेन न्यूज़ !! ०३ मार्च २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


होली पर्व की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 02.03.2026 को समय करीब 11.30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में सहभागिता कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की।

होलिका दहन के अवसर पर वातावरण पूर्णतः भक्तिमय, सौहार्दपूर्ण एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा। अग्नि प्रज्वलन के साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश पुनः स्थापित हुआ तथा सभी ने सामाजिक समरसता एवं एकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही यह निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता, संयम एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें। जनपद शाहजहाँपुर पुलिस समस्त जनपदवासियों को होलिका दहन एवं होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती है तथा अपील करती है कि त्योहार को शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!