तिलहर वार्ड-1 की शान जनसेवा के लिए मैदान में बलराम वर्मा

टेन न्यूज़ !! ०३ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
शाहजहांपुर तिलहर प्रथम वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हमारे परम मित्र, निर्भीक और जुझारू पत्रकार बलराम वर्मा ने चुनावी मैदान में कदम रख दिया है। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच यह घोषणा क्षेत्र की राजनीति में नई ऊर्जा भर रही है।
सालों से पत्रकारिता के माध्यम से जनता की आवाज़ बुलंद करने वाले बलराम वर्मा अब सीधे जनप्रतिनिधि बनकर विकास की जिम्मेदारी संभालना चाहते हैं। बलराम वर्मा का साफ कहना है -राजनीति मेरे लिए कमाई का जरिया नहीं, जनसेवा का हथियार है।
वर्षों तक जनता की आवाज़ उठाने के बाद अब वे सीधे फैसले की मेज पर बैठकर विकास की लड़ाई लड़ना चाहते हैं। उनका दावा है कि बिना मजबूत राजनीतिक दखल के गांवों की समस्याएं फाइलों में ही दम तोड़ देती हैं।
वार्ड-1 में सियासी पारा चढ़ चुका है। समर्थकों में जोश है, तो विरोधियों की बेचैनी भी बढ़ी हुई बताई जा रही है। सवाल सीधा है – क्या इस बार जनता एक पत्रकार को प्रतिनिधि बनाकर व्यवस्था में नई सोच और नई पारदर्शिता लाएगी?
तिलहर की सियासत में यह मुकाबला अब दिलचस्प ही नहीं, बल्कि निर्णायक मोड़ लेने की ओर बढ़ता दिख रहा है।






