• Tue. Apr 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में जीवित है सांस्कृतिक विरासत, शिव मुरारी सहाय की कोठी पर गूंजे होली गीत

ByTen News One Desk

Mar 5, 2026
50 Views

तिलहर में जीवित है सांस्कृतिक विरासत, शिव मुरारी सहाय की कोठी पर गूंजे होली गीत


टेन न्यूज ii 05 मार्च 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर। नगर में होली के पारंपरिक उत्सव की अनूठी मिसाल एक बार फिर देखने को मिली। मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी आई.पी.एस. अधिकारी श्री शिव मुरारी सहाय की कोठी पर रंग खेलने के अगले दिन से शुरू हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को उत्साह और उमंग से भर दिया। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे सहाय परिवार पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ निभाता आ रहा है।

होली के मुख्य पर्व के उपरांत लगातार चार से पांच दिनों तक आयोजित इन कार्यक्रमों में ग्रामीण अंचलों से आए कलाकारों और चौपाई गायकों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की संगत पर गाए गए पारंपरिक होली गीतों और चौपाइयों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चलने वाले इन आयोजनों में आसपास के मोहल्लों और गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कार्यक्रमों के दौरान पूरा सहाय परिवार अतिथियों का स्वागत करता नजर आया। सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की मिसाल बने इस आयोजन में बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं।

तिलहर में होली के बाद भी उत्सव का यह सिलसिला नगर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!