• Fri. Jul 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में ग्रामीण युवक को पुलिस ने जेल भेजा

ByTen News One Desk

May 5, 2024
264 Views

मीरानपुर कटरा पुलिस ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में ग्रामीण युवक को पुलिस ने जेल भेजा



टेन न्यूज़ !! 05 मई २०२४ !! पप्पू अंसारी, टेन न्यूज़ @मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


29 अप्रैल को थाना क्षेत्र की एक विवाहिता गेंहू काटने खेत पर गई थी। गेंहू काटने के दौरान पड़ोसी भमौरी गाँव के नेत्रपाल सिंह यादव ने विवाहिता को अकेला पाकर दबोच लिया।

और महिला के साथ खेत पर युवक के जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर खेत पर काम कर रहे किसानों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने हरिजन एक्ट व दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर महिला को मेडिकल रिपोर्ट के जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेज दिया था।

पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त नेत्रपाल सिंह यादव को शनिवार की प्रात: 10:30 बजे भमौरी गाँव के तिराहे पर से गिरफ्तार कर लिया। और वांछित अभियुक्त नेत्रपाल सिंह यादव को हरिजन एक्ट दुष्कर्म के मुकदमे में चालान कर के जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया है कि भमौरी गाँव का नेत्रपाल सिंह यादव हरिजन एक्ट एवँ दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त है। जिससे आज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर के जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!