• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां

ByTen News One Desk

Mar 7, 2026
99 Views

तिलहर में 26वां कवि सम्मेलन व मुशायरा, शायरों ने बांधा समां


टेन न्यूज़ ii 07 मार्च 2026 ii अमुक सक्सेना ii
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर में होली के उपलक्ष्य में शनिवार रात वरिष्ठ आईपीएस शिव मुरारी सहाय के निजी आवास ड्यूढ़ी हिंदू पट्टी में 26वें कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के कई प्रसिद्ध शायरों और कवियों ने शिरकत कर अपनी रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा मीरानपुर कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस मौजूद रहे।
मुशायरे की शुरुआत मशहूर शायर मंज़र भोपाली की

ग़ज़लों से हुई। उन्होंने पढ़ा—
“तुम भी पियो हम भी पिएं रब की मेहरबानी,
प्यार के कटोरे में गंगा का पानी।”

दिल्ली से आए शायर इक़बाल अहर ने कहा—
“उर्दू है मेरा नाम मैं खुसरो की पहली,
मैं मीर की हमराज़ हूं ग़ालिब की सहेली।”

कवयित्री हिमांशी बाबरा ने पढ़ा—
“दिल ऐसे मुब्तिला हुआ तेरे मलाल में,
जुल्फें सफेद हो गईं उन्नीस साल में।”

कवि चिराग शर्मा ने अपनी पंक्तियों से तालियां बटोरीं—
“तितली का शौक़ है न गुलाबों का शौक़ है,
मेरी तरह उसे भी किताबों का शौक़ है।”

इसके अलावा अफ़ज़ल अल्लाहबाड़ी , अनवर अमन , पंडित सुनील सौम्या , प्रीती पाण्डेय , नदीम फर्रुखाबाद , शाश्वत सिंह दर्पण , गुलिस्तां खान और शमशाद आतिफ ने भी अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।

मुशायरे में धनंजय सहाय, अनंत सहाय, गौरव सहाय, सौरभ सहाय, राम औरत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, सगीर खान, आमिर मियां, साजिद अली खान और राहत उल्ला खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रोता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शिव मुरारी सहाय ने सभी शायरों, अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!