बार एसोसिएशन छिबरामऊ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह नवीन मण्डी समिति में विधानसभा पूरनपुर के 400 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला बैनामा लेखक का शव, हत्या की आशंका
---Advertisement---

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

By Ten News One Desk

Published on:

3 Views

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

टेन न्यूज़ !! १० मार्च २०२६ !! पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। कटरा-खुदागंज मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी शिवपाल सिंह पुत्र गेदन लाल मंगलवार अपराह्न करीब डेढ़ बजे अपनी बाइक से मीरानपुर कटरा की ओर जा रहे थे। जब वह कटरा-खुदागंज मार्ग पर कसरक गांव स्थित बैंक के सामने पहुंचे, तभी सामने से हुलासनगरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवपाल सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं दूसरी बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटरा पहुंचाया गया।

सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 🚑🚨

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment