• Thu. Apr 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

निजी क्लीनिक में इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप

ByTen News One Desk

Mar 14, 2026
174 Views

निजी क्लीनिक में इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन का आरोप


टेन न्यूज़ !! १४ मार्च २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसैनापुर निवासी एक व्यक्ति की निजी क्लीनिक में इंजेक्शन लगने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम हुसैनापुर निवासी श्यामलाल (50) पुत्र मंगली को शुक्रवार शाम अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें उपचार के लिए क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि क्लीनिक पर मौजूद डॉक्टर ने दर्द का इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही देर बाद श्यामलाल की हालत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत तिलहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी शारदा ने आरोप लगाया कि निजी क्लीनिक में डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण उनके पति की मौत हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!