• Thu. Apr 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बुजुर्ग को सरेराह बनाया मुर्गा, पैरों में माथा रगड़वाया; वीडियो वायरल

ByTen News One Desk

Mar 14, 2026
169 Views

बुजुर्ग को सरेराह बनाया मुर्गा, पैरों में माथा रगड़वाया; वीडियो वायरल


टेन न्यूज़ !! १४ मार्च २०२६ !! अमुक अक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर। जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दबंगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को सरेआम मुर्गा बनाकर उसका अपमान किया और उससे अपने पैरों में माथा रगड़वाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि मामला पुवायां थाना क्षेत्र के नाहिल इलाके का है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने वृद्ध व्यक्ति को बीच सड़क पर रोककर पहले उसे मुर्गा बनने के लिए मजबूर किया और फिर उससे अपने पैरों में माथा रगड़वाकर बेइज्जत किया। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में दबंगों का इतना खौफ है कि पीड़ित पक्ष अब तक खुलकर शिकायत करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी भी दी है कि यदि किसी ने पीड़ित की मदद करने की कोशिश की तो उसके साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया जाएगा।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और वीडियो के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!