• Fri. May 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में सपा की रोजा इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, हजारों रोज़ेदार हुए शामिल

ByTen News One Desk

Mar 16, 2026
46 Views

कन्नौज में सपा की रोजा इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, हजारों रोज़ेदार हुए शामिल


टेन न्यूज़ ii 16 मार्च 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो कन्नौज। समाजवादी पार्टी जिला इकाई की ओर से रविवार को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाबा हाजी शरीफ ग्राउंड में किया गया, जिसमें जिले भर से हजारों रोज़ेदारों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी तथा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा मौजूद रहे। उनके साथ मौलाना इरफानुल हक कादरी सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने रोज़ेदारों के साथ इफ्तार किया।

उन्होंने देश में गैस किल्लत और कालाबाजारी के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सपा नेता आजम खान की रिहाई के लिए अल्लाह तआला से दुआ की। उन्होंने कहा कि जेल की दुनिया बेहद कठिन होती है और अल्लाह किसी दुश्मन को भी जेल न दिखाए।

नेताओं ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सभी पीडीए वर्ग के लोग मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेंगे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मो. कलीम खान, वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी “बऊअन”, पूर्व विधायक अरविंद यादव, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, वरिष्ठ नेता कौसर खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, हाजी शमसुल खान सदर हाजी शरीफ, विधानसभा अध्यक्ष पी.पी. सिंह वघेल, वरिष्ठ नेता अनिल पाल, फहीम खान, तालग्राम चेयरमैन जानू खान, नगर अध्यक्ष मुस्ते हसन सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इफ्तार कार्यक्रम में हजारों रोज़ेदारों ने शामिल होकर रोज़ा खोला और आपसी भाईचारे, अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुआएं कीं। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!