• Thu. Sep 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीस कमेटी बैठक के बाद तिलहर में एसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त

ByTen News One Desk

Sep 24, 2026
3 Views

पीस कमेटी बैठक के बाद तिलहर में एसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त


टेन न्यूज़ !! २४ सितम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । पीस कमेटी की बैठक के समापन के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भवरें ने तिलहर की सड़कों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ क्षेत्राधिकारी विदुष सक्सेना और कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद करते हुए क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

एसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!