• Tue. Jun 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रतनपुर पमारान में आयोजित सभा में योजनाओं के प्रति लोगों को किया जागरूक

ByTen News One Desk

Mar 16, 2026
61 Views

रतनपुर पमारान में आयोजित सभा में योजनाओं के प्रति लोगों को किया जागरूक


टेन न्यूज़ ii 16 मार्च 2026 ii संवाददाता तौफीक फारूकी
फर्रुखाबाद।
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पमारान में आयोजित एक सभा के दौरान भाजपा नेता विकास राजपूत ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों के लिए कई प्रकार की लोन एवं कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

विकास राजपूत ने क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पड़े मुद्दों को भी उठाया और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों के हित में सैकड़ों योजनाएं संचालित कर रही है, जिनसे आमजन को काफी राहत मिल रही है। इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी संबंधित विभागों के पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता विकास राजपूत तथा मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुशील शाक्य ने सम्राट अशोक और वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और नेताओं के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। सभा के अंत में लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें, जिससे अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!