नूरानी जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक की गई अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ खेलते समय आग में गिरी मासूम झुलसी पुलिस मुठभेड़ में साथियों सहित हिस्ट्रीसीटर हुआ गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त के पैर में लगी गोली अभियुक्त पर दर्ज है 30 मुकदमे औरैया: कैला देवी से लौटते समय हादसा, एक ही परिवार के पांच की मौत; सदमे में बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम ईद-उल-फितर पर झूमे बच्चे, हिफजा नूर की तस्वीर मनमोहक बनी, क्षेत्र में दिखा भाईचारे का माहौल
---Advertisement---

औरैया: कैला देवी से लौटते समय हादसा, एक ही परिवार के पांच की मौत; सदमे में बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम

By Ten News One Desk

Published on:

5 Views

औरैया: कैला देवी से लौटते समय हादसा, एक ही परिवार के पांच की मौत; सदमे में बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम

टेन न्यूज़ !! २२ मार्च २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। राजस्थान स्थित कैला देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार गुरुवार रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के सदमे में एक बुजुर्ग महिला की भी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार, चित्राहट क्षेत्र के मई (पई) गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों में देवेंद्र, उनकी पत्नी सीमा, तीन वर्षीय पुत्री आराध्या, पिता कांता प्रसाद तथा 20 वर्षीय ऋषि राजपूत शामिल हैं। ऋषि प्रतापपुर गांव का निवासी था, जबकि अन्य परिजन इटावा जनपद के बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे में मृत ऋषि राजपूत की मौत का सदमा उसकी दादी की सगी बहन 75 वर्षीय सुखदेवी राजपूत (निवासी गिरधारीपुर, अजीतमल) सहन नहीं कर सकीं। वह शुक्रवार सुबह शोक व्यक्त करने ऋषि के घर पहुंचीं, जहां अचानक सीने में दर्द होने पर वह गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि ऋषि राजपूत इंटरमीडिएट का छात्र था और हाल ही में बोर्ड परीक्षा देकर लौटा था।

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!