• Wed. May 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खेलते समय आग में गिरी मासूम झुलसी

ByTen News One Desk

Mar 22, 2026
35 Views

खेलते समय आग में गिरी मासूम झुलसी


टेन न्यूज़ !! २२ मार्च २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची अचानक आग से भरे गड्ढे में गिर गई जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, विलावा गांव निवासी गोविंद सिंह की 7 वर्षीय पुत्री धर्मी शुक्रवार को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान घर के पास बने एक गड्ढे में पहले से आग जल रही थी। खेलते समय अचानक बच्ची का पैर फिसल गया और वह सीधे आग के गड्ढे में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्ची को आग से बाहर निकाला और परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ पर चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!