• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Big News : तिलहर में प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा, किस आश्वासन पर उतरा युवक, पढ़े पूरी खबर…?

ByTen News One Desk

Mar 30, 2026
59 Views

Big News : तिलहर में प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा, 6 घंटे बाद आश्वासन पर उतरा


टेन न्यूज़ ii 30 मार्च 2026 ii अमुक सक्सेना


तिलहर (शाहजहांपुर)। एकतरफा प्रेम में दीवानगी का अनोखा मामला सामने आया, जहां प्रेमिका से शादी की जिद में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना तिलहर कोतवाली क्षेत्र के कच्छीयानी खेड़ा स्थित एक डिग्री कॉलेज परिसर की है। ग्राम कपसेड़ा निवासी रामू कश्यप अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव और कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने में जुट गए।

टावर पर चढ़े युवक ने बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से एक युवती से बातचीत कर रहा है और अब उससे शादी करना चाहता है। युवक ने साफ कहा कि जब तक युवती को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार समझाने के बावजूद वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

करीब छह घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने की हर संभव कोशिश की। इस बीच युवक और युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसमें शादी का आश्वासन दिया गया।

आखिरकार कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल के आश्वासन पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल तिलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण और उपचार जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि एकतरफा प्रेम में उठाया गया कदम कितना खतरनाक हो सकता है, जिससे न केवल युवक की जान जोखिम में पड़ी बल्कि क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!