कटरा में खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में उर्स का तीसरा दिन, चादरपोशी की रस्म में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ BREAKING NEWS : शाहजहांपुर SP राजेश द्विवेदी का ट्रांसफर, Saurabh Dixit संभालेंगे कमान Big News: शाहजहांपुर में देखा गया सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरण ब्रेकिंग न्यूज़: बल्दीसराय पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल UP GOVT.: पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, 27 केंद्रों का लोकार्पण
---Advertisement---

राज्यमंत्री का कन्नौज कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, व्यवस्था व अनुशासन पर जोर

By Ten News One Desk

Published on:

10 Views

राज्यमंत्री का कन्नौज कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, व्यवस्था व अनुशासन पर जोर

टेन न्यूज़ ii 30 मार्च 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Asim Arun ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नजारत, कंट्रोल रूम, स्थानीय निकाय अनुभाग, रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न कक्षों का दौरा कर अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालय व्यवस्था और कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया।

मंत्री ने रिकॉर्ड रूम में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संरक्षण की सराहना की तथा पुस्तकालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। समय से उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इसी अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें।

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यालयों में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि बायोमेट्रिक व्यवस्था को शीघ्र सुदृढ़ किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि कार्यालयों की मजबूत व्यवस्था, अभिलेखों का समुचित संरक्षण और समयपालन ही सुशासन की आधारशिला है। Narendra Modi द्वारा केंद्र स्तर पर स्थापित समयपालन की व्यवस्था की तरह प्रदेश में भी इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय से कार्यालय संचालन होने पर अनुशासन मजबूत होगा और आम जनता को बिना देरी अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।
कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!