• Sat. Oct 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रोशनलाल वर्मा ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को किया सक्रिय

ByTen News One Desk

Oct 17, 2026
2 Views

रोशनलाल वर्मा ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को किया सक्रिय


टेन न्यूज ।। 17 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना संवाददाता

तिलहर, शाहजहांपुर। तिलहर नगर में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीडीए स्वाभिमान पोर्टल, सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम और विशेष शिविर बीएलए-2026 को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मतदाता सूची में पात्र लोगों के नाम जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।

बैठक में पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि तिलहर विधानसभा क्षेत्र-133 में आगामी 17 और 24 अक्टूबर को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और पात्र मतदाताओं को इन शिविरों का लाभ दिलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को गंभीरता से करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपना नाम सूची में दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। साथ ही उन्होंने पीडीए स्वाभिमान पोर्टल और सदस्यता अभियान की प्रक्रिया को समझकर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों, बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित करने और विशेष शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों तक जानकारी पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान मोबीन हुसैन, शमीम अंसारी, चरण सिंह यादव, मुन्ना सिंह यादव, रफीक अंसारी सभासद, प्रवेंद्र यादव सभासद, दिलशाद मंसूरी, फरीदुद्दीन अल्वी, अनिल गंगवार, राम दुलारे मौर्य, जय ओम गंगवार, रणंजय यादव जिला महासचिव, रेहान अंसारी जिला सचिव, तहसीम मंसूरी, हसनैन अंसारी, अभिषेक सिंह सभासद, आशुतोष वर्मा, अमित वर्मा सभासद, सूरज पाल वर्मा, ओमपाल मौर्य, अवधेश सिंह और सचिन गुप्ता सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!