• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: यूपी में ‘फार्मर रजिस्ट्री’ लागू, हर गांव में लगेंगे विशेष शिविर

ByTen News One Desk

Apr 1, 2026
3 Views

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: यूपी में ‘फार्मर रजिस्ट्री’ लागू, हर गांव में लगेंगे विशेष शिविर


टेन न्यूज़ ii 01 अप्रैल 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क न्यूज
लखनऊ | उत्तर प्रदेश
प्रदेश के किसानों को योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने ‘फार्मर रजिस्ट्री’ को पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान इस व्यवस्था से वंचित न रह जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को तेजी से चलाकर अधिकतम किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार फार्मर रजिस्ट्री को कृषि क्षेत्र में एक एकीकृत लाभ वितरण प्रणाली के रूप में विकसित कर रही है। इससे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही पहचान के आधार पर आसानी से मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी किसान के नाम या अभिलेखों में कोई त्रुटि या असंगति है, तो उसे आधार से लिंक कर प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। साथ ही प्रत्येक पात्र किसान का ‘किसान पहचान पत्र’ बनवाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

तकनीकी तैयारियों के लिए कृषि विभाग को निर्देश दिया गया है कि विभागीय पोर्टल को 1 मई 2026 तक पूरी तरह से क्रियाशील किया जाए। वहीं उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और लघु सिंचाई विभागों को 31 मई 2026 तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है।

इस पहल से प्रदेश के किसानों को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और पूरी व्यवस्था अधिक पारदर्शी व प्रभावी बन सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!