• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Breaking News: शाहजहाँपुर: हमजापुर चौराहे पर सिलेंडर ब्लास्ट, 4 युवक घायल, दो की हालत गंभीर

ByAmuksaxena Reporter

Apr 2, 2026
60 Views

Breaking News: शाहजहाँपुर: हमजापुर चौराहे पर सिलेंडर ब्लास्ट, 4 युवक घायल, दो की हालत गंभीर


टेन न्यूज ।। 02 अप्रैल 2026 ।। अमुक सक्सेना
तिलहर/शाहजहाँपुर

थाना निगोही क्षेत्र के हमजापुर चौराहे पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब मोमोज के ठेले पर रखा 5 किलो का गैस सिलेंडर अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार युवक ठेले पर खड़े होकर मोमोज खा रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आकर चारों युवक घायल हो गए।

घायलों की पहचान:
सक्षम (15 वर्ष) पुत्र कुलवंत, निवासी धरायू
पंकज (12 वर्ष) पुत्र गिरीशपाल, निवासी धरायू
आदित्य, पुत्र अशोक, निवासी पैतापुर
कुलदीप, पुत्र नन्हे सिंह, निवासी ढकिया तिवारी (थाना निगोही)

घटना की सूचना मिलते ही थाना निगोही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में सिलेंडर में गैस रिसाव या तकनीकी खराबी के चलते विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!