• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हनुमान जयंती पर हनुमत धाम में भजन संध्या, मंत्री सुरेश खन्ना व डीएम ने लिया कार्यक्रम का जायजा

ByTen News One Desk

Apr 3, 2026
52 Views

हनुमान जयंती पर हनुमत धाम में भजन संध्या, मंत्री सुरेश खन्ना व डीएम ने लिया कार्यक्रम का जायजा


टेन न्यूज़ !! ०३ अप्रैल २०२६ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर

सुरेश कुमार खन्ना, माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ धर्मेंद्र प्रताप सिंह (जिलाधिकारी, शाहजहांपुर) भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन हनुमत धाम में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। श्री रामचरित मानस के अखंड पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान हो उठा। अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों ने भी श्री रामचरितमानस पाठ में सहभागिता कर धार्मिक आस्था प्रकट की।

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने श्री हनुमान जी के चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हनुमत धाम एवं उसके परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय दिखाई दिया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!