• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ByTen News One Desk

Apr 3, 2026
66 Views

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


टेन न्यूज़ !! ०३ अप्रैल २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो, औरैया। बेला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार हादसा बेला स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने कानपुर रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार डीसीएम ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय आशीष यादव उर्फ यदुवीर पुत्र अशोक कुमार निवासी माखनपुरवा (चौकी याकूबपुर क्षेत्र) गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल आशीष को नवजीवन हॉस्पिटल, बेला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल चिचोली रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना पर हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों के अनुसार आशीष की शादी पांच वर्ष पूर्व कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के गांव बड़े पुरवा निवासी कैलाश चंद की पुत्री सीमा से हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी सीमा और चार वर्षीय पुत्र चिराग को छोड़ गया है। आशीष बेला में अंग्रेजी शराब ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता था और अपने पिता का इकलौता पुत्र था।

शव गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने नम आंखों से आशीष को अंतिम विदाई दी।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!