• Sat. Apr 4th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हरदोई में किसान संघ की बैठक, 25 मई को बाइक रैली का ऐलान

ByTen News One Desk

Apr 4, 2026
2 Views

हरदोई में किसान संघ की बैठक, 25 मई को बाइक रैली का ऐलान


टेन न्यूज़ ii 04 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो रिपोर्ट, हरदोई

भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को भक्त प्रहलाद भवन स्थित संघ कार्यालय में जिला अध्यक्ष यदुवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक अखिल भारतीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें अखिल भारतीय मंत्री बाबू भाई पटेल का हरदोई प्रवास भी रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए बाबू भाई पटेल ने कहा कि संगठन राष्ट्रहित की मर्यादा में रहते हुए किसानों के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

प्रांत महामंत्री उत्कर्ष ने “अन्न संग्रह अभियान” के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने की बात कही। साथ ही उन्होंने हरदोई में जिला कार्यालय स्थापित करने और 25 मई 2026 को विशाल मोटरसाइकिल रैली आयोजित करने की घोषणा की।

इस अवसर पर समाजसेवी महेंद्र पाल सिंह ने क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

बैठक में उपस्थित किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *