• Sun. Apr 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बुलडोज़र के बकेट में सवार दिखीं विधायक मनीषा अनुरागी, हमीरपुर में अनोखा अंदाज़ वायरल

ByTen News One Desk

Apr 4, 2026
3 Views

बुलडोज़र के बकेट में सवार दिखीं विधायक मनीषा अनुरागी, हमीरपुर में अनोखा अंदाज़ वायरल


टेन न्यूज़।। 04 अप्रैल 2026।। हमीरपुर से रिपोर्ट – अभय द्विवेदी
हमीरपुर में राठ से भाजपा विधायक मनीषा अनुरागी का अनोखा अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
बताया जा रहा है कि विधायक जवारा मेला कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने बुलडोज़र के बकेट में सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान वह ज़मीन से कई मीटर ऊंचाई पर नजर आईं, जिसे देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।

इतना ही नहीं, विधायक ने बुलडोज़र पर सवार रहते हुए लंगर भी वितरित किया, जिससे उनका यह अलग अंदाज़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुल मिलाकर, हमीरपुर में विधायक का यह ‘बुलडोज़र स्टाइल’ अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का केंद्र बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *