• Thu. Apr 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहाँपुर में बड़ी कार्रवाई: 2.53 करोड़ की संपत्ति सीज, पेंशन घोटाले का आरोपी पर बड़ी कार्यवाही 

ByTen News One Desk

Apr 7, 2026
13 Views

शाहजहाँपुर में बड़ी कार्रवाई: 2.53 करोड़ की संपत्ति सीज, पेंशन घोटाले का आरोपी पर बड़ी कार्यवाही


टेन न्यूज़।। 07 अप्रैल 2026।। डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर, 07 अप्रैल। जनपद पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब कमिश्नरेट लखनऊ और शाहजहाँपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने धोखाधड़ी से अर्जित करीब 2.53 करोड़ रुपये की संपत्ति को सीज/फ्रीज कर दिया। यह कार्रवाई थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी राजेश कुमार (निवासी मऊ) पर वृद्धावस्था पेंशन योजना में करीब 2.52 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर सरकारी धन के गबन का आरोप है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

जिलाधिकारी शाहजहाँपुर के आदेश के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के तहत लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस (मंगलम/पावर गेस्ट हाउस) जिसकी कीमत लगभग 2.39 करोड़ रुपये आंकी गई है, को सीज किया गया। इसके अलावा आरोपी की एक होंडा एलिवेट कार (कीमत लगभग 14 लाख रुपये) भी जब्त की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से आरोपी अब अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को न तो बेच सकेगा और न ही उसमें किसी प्रकार की हेराफेरी कर पाएगा। अभियान के तहत सक्रिय अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *