• Sat. Apr 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरे एसपी, शाहजहाँपुर में फ्लैग मार्च से सुरक्षा का भरोसा

ByTen News One Desk

Apr 7, 2026
11 Views

त्योहारों से पहले सड़कों पर उतरे एसपी, शाहजहाँपुर में फ्लैग मार्च से सुरक्षा का भरोसा


टेन न्यूज।। 07 अप्रैल 2026।। डेस्क न्यूज़,शाहजहाँपुर। आगामी त्योहारों और महापुरुषों की जयंती के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना सदर बाजार, कोतवाली व महिला थाना पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया।

गश्त के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने पुलिस बल को संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि सभी लोग त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने प्वाइंट पर मुस्तैदी से डटे रहें और विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क निगरानी बनाए रखें।

इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जनपद पुलिस द्वारा लगातार गश्त, निगरानी और चेकिंग अभियान चलाकर लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने की कोशिश की जा रही है, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *