• Tue. Apr 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

Nikay Up Chunav 2026: कटरा नगर पंचायत उपचुनाव घोषित: चुनावी महासमर में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, मुकाबला होगा दिलचस्प

ByTen News One Desk

Apr 7, 2026
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"curves":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
5 Views

Nikay Up Chunav 2026: कटरा नगर पंचायत उपचुनाव घोषित: चुनावी महासमर में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, मुकाबला होगा दिलचस्प


टेन न्यूज़ | 07 अप्रैल 2026 | डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़, पप्पू अंसारी


मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)। नगर पंचायत कटरा में उपचुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है।

इस उपचुनाव को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि स्थानीय स्तर के कई दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने की तैयारी में हैं। ऐसे में मुकाबला बेहद रोचक और कांटे का होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और जलनिकासी जैसे मुद्दे इस चुनाव में प्रमुख रहेंगे। प्रत्याशी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

आपको बताते चलें कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर पदासीन पूर्व चेयरमैन मुख्तयार अहमद को दोषी करार देते हुए न्यायालय ने पद से मुक्त कर दिया था, जिससे अध्यक्ष पद रिक्त हो गया। इसी के परिप्रेक्ष्य में सरकार ने उपचुनाव घोषित किया है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनम गुप्ता, निर्दलीय उम्मीदवार पूजा कसाना एवं कांग्रेस समर्थित मुख्तयार अहमद के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था, जिसमें मुख्तयार अहमद को जीत मिली थी और अन्य दोनों प्रत्याशी मामूली अंतर से पीछे रह गए थे।

हालांकि यह जीत ज्यादा दिन कायम नहीं रह सकी। मुख्तयार अहमद पर चुनाव के दौरान आपराधिक जानकारी छिपाने के आरोप में न्यायालय में केस दायर किया गया, जहां सुनवाई के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर सीट रिक्त कर दी गई।

पिछले चुनाव के मुकाबले यह चुनाव काफी रोमांचक रहने की संभावना है, क्योंकि उम्मीदवार केवल एक चेहरा होते हैं, जबकि असली चुनाव उन रणनीतिकारों के नाम पर होता है जो पर्दे के पीछे रहकर चुनावी समीकरण तय करते हैं।

स्पष्ट रूप से कहा जाए तो कटरा नगर पंचायत की राजनीति में पूर्व चेयरमैन शमीउश्शान खां, सुकेश कुमार गुप्ता और सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता के बीच मुकाबला होता रहा है। हालांकि पिछला चुनाव आरक्षण प्रक्रिया के तहत पिछड़ा वर्ग सीट होने के कारण इन नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशी उतारकर चुनावी ताकत आजमाई थी।

इस दौरान दानिश जीशान खां ने भी अपना प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को त्रिकोणीय से चतुष्कोणीय बना दिया था। अब जबकि सीट रिक्त होने के बाद उपचुनाव घोषित हुआ है, तो एक बार फिर ये सभी प्रभावशाली चेहरे अपने-अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं।

इस बार भी शमीउश्शान खां, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, दानिश जीशान खां एवं सुकेश गुप्ता चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतारकर कड़ा मुकाबला करेंगे और जनता को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे। वहीं कुछ अन्य प्रत्याशी भी इस मुकाबले को और दिलचस्प बना सकते हैं।

बहरहाल, चुनाव की घोषणा हो चुकी है और नामांकन प्रक्रिया के बाद ही चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो पाएगी। दूसरी ओर प्रशासन ने भी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद अधिकारी चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे और संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह उपचुनाव सिर्फ स्थानीय निकाय का चुनाव नहीं, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं, लेकिन इतना तय है कि कटरा का यह उपचुनाव आने वाले 2027 के चुनावों की राजनीति का केंद्र बन सकता है।

टेन न्यूज़ में Live और ताज़ा खबरें देखने के लिए Jio TV पर चैनल नंबर 4091 देखें और पढ़ने के लिए www.tennewsone.com⁠� लॉगिन करें तथा YouTube चैनल Ten News One को सब्सक्राइब करें।

Ten News में न्यूज़ एवं विज्ञापन प्रसारित करवाने हेतु संपर्क करें:
📞 8874008055
📱 व्हाट्सऐप: 9621791255
सटीक और सही खबरों के लिए टेन न्यूज़ के साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *