• Tue. Apr 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“तिलहर में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धा का सैलाब” बिरियागंज चौक व मिर्जापुर में हुआ माल्यार्पण

ByTen News One Desk

Apr 14, 2026
8 Views

“तिलहर में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धा का सैलाब” बिरियागंज चौक व मिर्जापुर में हुआ माल्यार्पण


टेन न्यूज़ ii 14 अप्रैल 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

नगर के बिरियागंज चौक एवं ग्राम मिर्जापुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में तिलहर ब्लॉक प्रमुख कविता यादव, भाजपा नेता अरुण यादव चैनू, प्रेमपाल सिंह चौहान, दोदराम कुशवाहा, आशीष अवस्थी, सुशील बाबू गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान ब्रज मोहन कश्यप, विजय सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव एवं कोतवाली प्रभारी जुगुल किशोर पाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहब को नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही और सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!