• Tue. Nov 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीओ ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 24, 2026
4 Views

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीओ ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण


हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा ,

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को होने वाले महा स्नान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह और पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्नान व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्तिक पूर्णिमा पर क्षेत्र के मानपुर, बेलाडांडी, नगरिया कला, कादरगंज और पढ़ेरा स्थित गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंगलवार सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने का अनुमान है। इसे देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर साफ-सफाई, स्नान व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त कराया है। महिलाओं की सुविधा के लिए घाटों पर चेंज रूम भी बनवाए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान सीओ संदीप सिंह ने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। घाटों तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। घाटों और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!