• Tue. Apr 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

“कटरा में गूंजे अंबेडकर के विचार” पूर्व विधायक राजेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

ByTen News One Desk

Apr 14, 2026
10 Views

“कटरा में गूंजे अंबेडकर के विचार” पूर्व विधायक राजेश यादव ने दी श्रद्धांजलि


टेन न्यूज़ ii 14 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

विधानसभा कटरा क्षेत्र के ग्राम पोसिल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश यादव कार्यक्रम में पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा दिखाई, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर रामबहादुर गुप्ता (ब्लॉक अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), अजय यादव (मीडिया प्रभारी), सौरभ सिंह (कटरा विधानसभा अध्यक्ष), विवेक यादव (युवजन सभा जिला अध्यक्ष), अरुण कुमार सागर, रामकुमार सागर, महिपाल गौतम, रविंद्र गौतम, कुलदीप सागर, सोनपाल वर्मा, चंद्रपाल वर्मा, वागेश गौतम, एडवोकेट अवधेश गौतम, विनोद यादव (शिक्षक सभा), विनोद सागर (पूर्व प्रधान) सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। इस दौरान सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!