• Tue. Nov 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

फतेहगंज पूर्वी में निराश्रित गोवंश का आतंक, हमलावर सांड से लोगों में दहशत

ByTen News One Desk

Nov 24, 2026
1 Views

फतेहगंज पूर्वी में निराश्रित गोवंश का आतंक, हमलावर सांड से लोगों में दहशत


सड़कों पर गोबर से फिसलकर गिर रहे राहगीर, नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग


टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा ,

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। नगर की सड़कों और गलियों में घूम रहे निराश्रित गोवंश लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़कों पर झुंड में बैठे पशुओं से यातायात प्रभावित हो रहा है, वहीं हमलावर सांडों की मौजूदगी से राहगीरों में दहशत है। आए दिन इनके कारण हादसों की आशंका बनी रहती है, लेकिन नगर पंचायत की ओर से समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।

नगर की प्रमुख सड़कों से लेकर मोहल्लों की संकरी गलियों तक गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। अचानक सड़क पर पशुओं के आ जाने से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, हमलावर सांडों के कारण लोग रास्तों से गुजरने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

इसके अलावा गलियों में जगह-जगह गोबर फैला रहने से रास्तों पर फिसलन बनी हुई है। इसके चलते पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों के गिरकर चोटिल होने की आशंका रहती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

नगरवासियों का कहना है कि निराश्रित गोवंश की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत की ओर से नियमित अभियान चलाकर पशुओं को पकड़ने और गोशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाया जाए और गलियों की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!