“सुल्तानपुर में सुरक्षा के साये में अंबेडकर जयंती” प्रशासन सतर्क, शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न
टेन न्यूज़ ii 14 अप्रैल 2026 ii राकेश सिंह ब्यूरो,
सुल्तानपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर जिलेभर में कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रहे हैं। प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सौरभ सामंत और एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे हर आयोजन स्थल पर शांति और अनुशासन बना रहा।
जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह सुचारू रही, जिससे आमजन को आवागमन में कोई असुविधा नहीं हुई।
प्रशासन की मुस्तैदी और सतर्क निगरानी के चलते अंबेडकर जयंती का पर्व पूरे सुल्तानपुर में शांति, सौहार्द और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। यह व्यवस्था प्रशासन की तत्परता और बेहतर समन्वय का उदाहरण बनी हुई है।
