डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने केक खिलाकर एडीएम प्रशासन को दी जन्मदिन की बधाई

अधिकारियों ने भी साझा कीं खुशियां, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की
टेन न्यूज़ !! २४ नवम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी , मीरानपुर कटरा
शाहजहांपुर। जनपद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा का जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें अपने हाथों से केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने रजनीश कुमार मिश्रा के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान अधिकारियों के बीच आपसी सौहार्द और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।![]()
कार्यक्रम में एसडीएम सदर प्रभात राय, एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज सहित जनपद के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने एडीएम प्रशासन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और केक खिलाकर खुशियां साझा कीं।
प्रशासनिक कार्यों की व्यस्तता के बीच आयोजित इस छोटे से कार्यक्रम में अधिकारियों ने आपसी मेलजोल और सौहार्द के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाईं।