बाबा साहेब की जयंती पर दानिश जीशान खान ने दी श्रद्धांजलि, समानता के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
टेन न्यूज ii 14 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा /शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के प्रबल दावेदार एवं बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दानिश जीशान खान ने भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया और सामाजिक न्याय, समानता एवं शिक्षा के प्रति उनके योगदान को सराहा। दानिश जीशान खान ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने आगे कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण करना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
