कटरा नगर पंचायत उपचुनाव: सर्वेद अंसारी ने दिखाया दम, भारी समर्थकों के साथ नामांकन कर पेश की मजबूत दावेदारी
टेन न्यूज़ ii 15 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में प्रत्याशी सर्वेद अंसारी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
नामांकन के दौरान उनके साथ करीब 100 से अधिक समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने नारेबाजी और उत्साह के साथ उनका समर्थन जताया।
सर्वेद अंसारी का नामांकन क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और उन्हें धुरंधर प्रत्याशियों में गिना जा रहा है। उनके समर्थन में करमुल्ला अंसारी, इस्लामुद्दीन अंसारी, राजकुमार शर्मा, अंजलि पांडे और सरदार अहमद समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। समर्थकों की भारी भीड़ ने यह संकेत दिया कि चुनाव में सर्वेद अंसारी मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं।
नामांकन के बाद सर्वेद अंसारी ने कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जनता से समर्थन की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि जीत के बाद वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे।
कटरा उपचुनाव में बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच सर्वेद अंसारी की यह ताकतवर एंट्री मुकाबले को और भी रोचक बना रही है।
