कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में बढ़ी सरगर्मी, डॉ. पूजा कसाना ने किया नामांकन
टेन न्यूज़ ii 15 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इसी क्रम में डॉ. पूजा कसाना (पत्नी दानिश जीशान खां) ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
नामांकन के दौरान उनके साथ शैलेन्द्र त्रिपाठी, एडवोकेट कुलदीप दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने जोरदार समर्थन जताते हुए माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
डॉ. पूजा कसाना ने क्षेत्र के समग्र विकास, साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने जनता से सहयोग और समर्थन की अपील भी की।
अब देखना दिलचस्प होगा कि मीरानपुर कटरा की जनता इस बार किस प्रत्याशी को अपना भरोसा देकर नगर की बागडोर सौंपती है।
#KatraElection #MiranpurKatra #LocalElection

