• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की भूमि को कराया कब्जा मुक्त

ByTen News One Desk

Apr 15, 2026
3 Views

प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की भूमि को कराया कब्जा मुक्त


टेन न्यूज़ ii 15 अप्रैल 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल *औरैया।* तहसील सदर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम इकौरापुर में अभियान चलाकर खसरा संख्या 822 (क्षेत्रफल 0.765 हेक्टेअर), जो राजस्व अभिलेखों में चरागाह के रूप में दर्ज है, तथा खसरा संख्या 908 (क्षेत्रफल 0.461 हेक्टेअर), जो खेल के मैदान के रूप में दर्ज है, को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। बताया गया कि हर्ष मिश्रा नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूमि पर अवैध रूप से फसल बोकर कब्जा कर लिया गया था।

प्रशासन की ओर से पूर्व में नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ा गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।

राजस्व टीम की इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।

उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने बताया कि ग्राम सभा की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

कब्जा मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 90 लाख रुपये बताया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध कब्जाधारियों में भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!