• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पेड़ से लटका मिला शव; गांव में मचा हड़कंप

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
6 Views

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पेड़ से लटका मिला शव; गांव में मचा हड़कंप


टेन न्यूज ii 16 अप्रैल 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के गांव हरदू में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 30 वर्षीय विवाहिता का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, हरदू गांव निवासी मांशी पत्नी अनिल कुमार मंगलवार दोपहर घर से गेहूं काटने के लिए खेत पर गई थी। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।

इसी दौरान खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर पास खड़े नीम के पेड़ पर पड़ी, जहां महिला दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल भी की।

परिजनों के अनुसार, मृतका इससे पूर्व भी करीब एक वर्ष पहले उसी स्थान पर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी। मृतका अपने पीछे सास गुड्डी देवी, पति अनिल कुमार और दो छोटे बच्चों—5 वर्षीय पुत्र कल्लू व 4 वर्षीय पुत्री मन्नू को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!