• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर: एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पासिंग आउट रिहर्सल का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Apr 17, 2026
21 Views

शाहजहांपुर: एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पासिंग आउट रिहर्सल का किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! १७ अप्रैल २०२६ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण करने के उपरांत परेड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के टर्नआउट, वर्दी की साज-सज्जा, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की आगामी पासिंग आउट परेड के मद्देनजर चल रहे रिहर्सल का भी जायजा लिया गया। एसपी ने रिहर्सल की गुणवत्ता, समन्वय और अनुशासन को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पुलिस बल के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया और सभी कर्मियों को नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण करते हुए आरटीसी बैरक, पुलिस मैस और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं को परखा गया। बैरकों में साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए, वहीं मैस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई। साथ ही पीआरवी वाहनों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सतर्क रहने को कहा गया।

तत्पश्चात आर्दली रूम में विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों और रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए उनके सुव्यवस्थित रखरखाव एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

“जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सेवा भाव से कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!